मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है? हिंदी में | Mechanical Engineering in Hindi

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के अंदर मैं आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में बताऊंगा, इंजीनियरिंग भारत के विकास का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, आज के समय नवयुवक इंजीनियरिंग की ओर अपनी एक विशेष रूचि दिखा रहे हैं, तो यदि आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, जिसमें यदि आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग पसंद है, तो आज आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, इंजीनियर भारत के विकास का एक मूलभूत आधार है, आज हम जो चारों ओर बड़ी-बड़ी इमारतें देखते हैं, यह इंजीनियरिंग का ही नमूना है, यदि इंजीनियरिंग न हो तो किसी भी देश का विकास संभव नहीं हैं।

इंजीनियरिंग के बहुत सारे प्रकार होते हैं, जिसमें कि मैकेनिकल इंजीनियर एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, मैकेनिकल इंजीनियर मुख्य रूप से मशीनों के साथ कार्य करते हैं और उनके बल पर भारत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, यदि आप किसी बड़ी कंपनी के अंदर मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं, तो आपकी तनख्वाह भी बहुत अधिक होती है, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी अलग-अलग पोस्ट होती है या फिर आप कहे कि, अलग-अलग जॉब होती है।

आज हम इस आर्टिकल के अंदर आपको सभी प्रकार की जानकारी देंगे कि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या होती है? और आप मैकेनिकल इंजीनियर किस प्रकार बन सकते हैं? तो चलिए आज के इस आर्टिकल की शुरुआत कर करते हैं और आपको यह सब जानकारी देते हैं।

Mechanical Engineering क्या है? Mechanical Engineering in Hindi

मैकेनिकल इंजीनियरिंग:- इंजीनियरिंग की एक बहुत बड़ी शाखा है, जिसके अंतर्गत मशीनों की बनावट और निर्माण शामिल होता है, यह इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी शाखाओं में से एक है, क्योंकि जब इंजीनियरिंग के अंदर बिजली की जरूरत होती थी, तब मैकेनिकल इंजीनियर बिना बिजली के भी कार्य कर सकते थे, इसीलिए यह इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी शाखाओं में से एक गिनी जाती है, इसके अंदर इंजीनियर मशीनों के संपूर्ण निर्माण के बारे में सीखते हैं, जब भी मशीनों की संरचना की जाती है, तब मैकेनिकल इंजीनियर अपनी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, तब जाकर उस मशीन का कार्य संपूर्ण होता है।

Mechanical Engineer कैसे बने?

यदि आप मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो आपको कुछ डिग्री और डिप्लोमा की आवश्यकता होगी, सबसे महत्वपूर्ण यह होता है कि, सबसे पहले आप 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास करें, आप दसवीं के बाद भी मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं, पर इसकी एक विधि होती है, आप चाहे तो 12वीं के बाद भी मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं, जोकि एक आसान प्रक्रिया है, हम आप को दोनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे पढ़कर आप अपने मनचाहे तरीके से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर सकते हैं, जोकि इस प्रकार है:-

10वीं के बाद:-

दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको 3 साल का डिप्लोमा करना होता है, जिसके बाद आप मैकेनिकल इंजीनियर की जॉब लग सकते हैं, पर यदि आप एक अच्छे पद पर जाना चाहते हैं, तो 3 साल के डिप्लोमा के बाद आपको 3 साल की डिग्री करनी होती है, जो कि मेडिकल डिग्री होती है, उसके बाद आप एक अच्छे पद पर नौकरी कर सकते हैं और आप को बड़ी आसानी से बड़ी कंपनी में कार्य मिल जाता है।

12वीं के बाद:-

सबसे पहले आपको 12वीं में मेडिकल या नॉन मेडिकल की ब्रांच लेनी होती है,  उसके बाद आपको B.tech मैं एडमिशन मिल जाता है, जोकि 3 साल की डिग्री होती है, आप इसके बाद भी नौकरी कर सकते हैं, पर यदि आप एक अच्छे पद पर जाना चाहते हैं, तो आप इसके बाद M.tech कर सकते हैं, जिसके बाद आपको मास्टर डिग्री मिल जाती है और आप बड़ी कंपनी के अंदर एक बड़े पद पर कार्य कर सकते हैं, आप चाहे तो B.tech के बाद नौकरी लग कर भी M.tech को पूरा कर सकते हैं और मास्टर डिग्री को प्राप्त कर सकते हैं और उसके बाद एक बड़ी नौकरी लग सकते हैं।

Future in Mechanical Engineering (मैकेनिकल इंजीनियरिंग मे करियर)

यदि आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री को पूरा करते हैं और उसके बाद आप अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो आपके पास बहुत सारे विकल्प होते हैं, आप बहुत सारे क्षेत्र के अंदर कार्य कर सकते हैं, इसके अंदर आपको बहुत सारे कार्य मिलते हैं, आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद गवर्नमेंट जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं या फिर आप किसी बड़े प्राइवेट कंपनी के अंदर भी बड़े अच्छे पद पर कार्य कर सकते हैं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतर्गत बहुत सारी जॉब्स आते हैं, जैसे कि:-

  1. यात्रिक इंजीनियर 
  2. परमाणु इंजीनियर 
  3. मोटर वाहन इंजीनियर 
  4. सिविल इंजीनियर के साथ कार्य
  5. एयरोस्पेस इंजीनियर

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उपकरण लगभग हर जगह इस्तेमाल किए जाते हैं, शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां पर इसके उपकरण इस्तेमाल में न लिए जाते हो, इसलिए जहां पर इसके उपकरण इस्तेमाल में लिए जाते हैं, वहां पर एक मैकेनिकल इंजीनियर बड़ी ही आसानी से कार्य कर सकता है और एक अच्छे पद पर नौकरी पा सकता है।

Salary and Jobs in Mechanical Engineering                  (मैकेनिकल इंजीनियरिंग मे तनख्वाह वा काम)

जब आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री को पूरा कर लेते हैं, तो आप बहुत सारे पदों पर कार्य कर सकते हैं, यानी आपके सामने बहुत सारे विकल्प होते हैं, आप उनमें से किसी एक का चयन करके एक पद पर कार्य कर सकते हैं, जब आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा को पूरा कर लेते हैं, तो आपके सामने नौकरी के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, जोकि इस प्रकार हैं:-

CompanySalary
Reliance Industry LTD.21000/-per month
CORE17000/-per month
Automobiles11000/-per month
CEAT LTD.13500/-per month
L&T construction24000/- per month

तो आप इन कंपनियों के अंदर कार्य कर सकते हैं और एक अच्छे पद पर नियुक्त हो सकते हैं, आप बहुत सारी गवर्नमेंट जॉब्स भी लग सकते हैं, जैसे-जैसे आप का एक्सपीरियंस बढ़ेगा आपकी सैलरी भी बढ़ती रहेगी।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के अंदर मैंने आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग के संबंधित सभी जानकारियां दी, यदि आपको मेरा य़ह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपनी सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करें, ताकि आपके सभी दोस्तों को भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में पता चल पाए और वह भी हमारे इस आर्टिकल से जानकारी ले पाए, यदि आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी लेनी है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके कॉमेंट का जल्द से जल्द रिप्लाई करेंगे.

Read More

Surveying Kya Hai in Hindi
Railway Engineering Kya Hoti Hai
Civil Engineer Kaise Bane
Biomedical Engineer kaise bane in Hindi

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट civilengineeringinhindi.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Sharing Is Caring:

मेरा नाम Pankaj Kumar है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

1 thought on “मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है? हिंदी में | Mechanical Engineering in Hindi”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status